समस्तीपुर अशोक “अश्क” शुक्रवार को परिसदन में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्रीय बजट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जिले के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि केंद्रीय बजट 2025-26 बिहार के हितों को पूरा करने वाला है। उन्होंने कहा कि यह बजट एनडीए की नीतियों के अनुरूप है और सभी क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देने वाला है। इसमें विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की क्षमता है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह बजट किसानों, महिलाओं, उद्यमियों, छात्रों, दलित-वंचित वर्गों, बीमारों और सभी कमाने वाले वर्गों के लिए अधिक बचत देने वाला है। सरकार ने 12 लाख तक की आय को टैक्स फ्री करके निम्न और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत दी है। उन्होंने इसे एक ऐतिहासिक फैसला बताया। बिहार के किसानों के लिए मखाना बोर्ड का गठन एक क्रांतिकारी कदम है।
इससे मखाना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वहीं, मेडिकल सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने 10 हजार सीटें बढ़ाने का ऐलान किया है। इसके साथ ही, आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाकर छात्रों के लिए शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती कैंसर के इलाज को लेकर सरकार ने सभी जिलों में डे केयर सेंटर की स्थापना करने का लक्ष्य रखा है।
यह पहल मरीजों के लिए राहत देने वाली साबित होगी। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की ये योजनाएं बिहार के विकास को नई गति देगी। इस मौके पर एनडीए के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे, जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, जदयू नेता दुर्गेश राय, लोजपा नेता अनुपम कुमार सिंह, रालोमो नेता विनोद चौधरी, हम पार्टी के धीरज ठाकुर, विधायक मुन्ना मंडल, वीरेंद्र पासवान, भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।