सासाराम/अरविंद कुमार सिंह : जिले कैमूर पहाड़ी क्षेत्र के रोहतास थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घने जंगल में आदिवासी महिला का शव बरामद होने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए है। शव के साथ रोहतास प्रखण्ड मुख्यालय के पास स्थित वन विभाग के कार्यालय का घेराव कर आगजनी के साथ उग्र पदर्शन कर रहे हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नागा टोली गांव कि 30 साल कि महिला दो दिन पूर्व बुधवार को वन में लकड़ी चुनने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।

गुरुवार को महिला का शव घने जंगल के कठौतिया घाट के पास होने की जानकारी मिली। शुक्रवार को घर वाले और ग्रामीण शव को लाने जंगल गए और शाम में वापस लौटे। शव का हाल देखकर लोगों ने आशंका जताई कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या कर जंगल में फेंक दिया गया है। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और शव के साथ नारेबाजी करते हुए वन विभाग के कार्यालय पहुंचे और शव के साथ आगजनी कर प्रदर्शन करने लगे।
मौके पर पहुची रोहतास थाने की पुलिस की सूचना पर पहले डेहरी एसडीएम च्रंद्रिमा अत्री, एएसपी नवजोत सिम्मी एवं डीएफओ मनीष कुमार पहुंचे। इसके बाद डीएम धर्मेन्द्र कुमार एवं एसपी विनित कुमार मौके पर पहुंच गए है। लाठीचार्ज की गई । उग्र ग्रामिणों को हिरासत में लिया गया। घटनास्थल पर एक हजार से अधिक ग्रामीण मौजूद है। उनका आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई है।
वे घटना की जांच की मांग एवं कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे पीड़िता के परिवार को मुआवजा देने की भी मांग भी कर रहे है। उनका आरोप है कि वन विभाग के कर्मी भी मामले में संलग्न हैं। मामले की गंभीरता देखते हुए रोहतास थाने की पुलिस ने उच्चअधिकारियों को सूचना दी। खबर लिेखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है, पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की भी सूचना है।