सासाराम /अरविंद कुमार। जिले के नोखा प्रखंड मुख्यालय पर जिलाधिकारी उदिता सिंह द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की गई। साथ जनता की समस्याओं को सुनने को लेकर के कार्यक्रम नोखा प्रखंड मुख्यालय पर बुधवार को किया गया। लोगों को उम्मीद जगी थी कि जिलाधिकारी से मिल कर अपनी समस्या को रखेंगे तो उनके समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में संख्याकी पदाधिकारी के मनमानी, वीडियो की कार्यशैली और अंचलाधिकारी द्वारा जमीन विवाद को लटकाए रखने और राजस्व कर्मचारियों की मनमानी को लेकर के कई लोगों द्वारा पहुंचकर के अधिकारी से गुहार लगाने के लिए खड़े रहे। जिलाधिकारी योजनाओं के समीक्षा जनप्रतिनिधियों की बैठक के साथ बाहर निकली तो कुछ लोगों का आवेदन लेकर उसका समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।
लोगों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय सरकार की योजनाओं को प्रचारित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिखाई दिया गया। रासायनिक खाद में आने वाली समस्याओं को भी रखा गया। लोगों में चर्चा है कि जिलाधिकारी के समक्ष उठाने के बाद भी क्या जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र में संख्याकि पदाधिकारी एवं अधिकारियों की मनमानी बंद होगी। सरकार का निर्देश का पालन किया जायेगा। यह आगे समय बताएगी।
लेकिन जिलाधिकारी द्वारा सरकार की योजनाओं को ज्यादा प्रचार करते हुए दिखाई दी। वहीं जमीन संबंधित विवाद अतिक्रमण को लेकर के कई लोगों द्वारा वहां पर जिलाधिकारी से मिलने को लेकर के खड़े रहे। जो आवेदन लेकर खड़े रहे। जिलाधिकारी से भेट तक नहीं हुई। वहां और स्थानीय लोगों का उपस्थित अधिकारियों को आवेदन देने के लिए निर्देश दिया।
वहीं कुछ लोगों द्वारा वहां पर आवेदन दी गई। जिलाधिकारी उदिता सिंह के समक्ष दक्षिणी बराव पंचायत के मुखिया अनिशा देवी ने कहा कि खराड़ी मध्य विद्यालय के भवन जर्जर है और कभी दुर्घटना घट सकती है। बच्चों को अनुपात में कमरा भी कम है। वहीं स्वास्थ्य उप केंद्र बनाने की मांग की गई।
बभनपुरावा से विशेनि खुर्द तक सड़क निर्माण करने को लेकर के अनिशा देवी ने डीएम को ज्ञापन दिया। कुरी पंचायत के मुखिया दीनानाथ राय ने मझिआंव के मधुबन टोला में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मांग की। उन्होंने कहा नदी के कारण आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे वहां नहीं जा पाते हैं। भूमिहीन को भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। मेयरी बाजार में स्वास्थ्य उप केंद्र में सुविधा बढ़ाने की मांग की गई।
और कहा कि यहां पर डॉक्टर की व्यवस्था की जाए। वही नगर परिषद और प्रखंड को लेकर के भी कई समस्याओं का समाधान करने को लिए के रखा गया। नगर परिषद को लेकर के जिलाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद के क्षेत्र में पड़ने वाले जगह नगर परिषद का होता है। नगर परिषद का एक्ट में है। जिस पर विकास कार्य करने के लिए नगर परिषद स्वतंत्र है। इसके अलावा कई जमीन संबंधित विवाद भी आए।
जिलाधिकारी द्वारा उनकी समस्या को समाधान करते हुए दिखाई दी। भाई के भाई के बीच बटवारा को लेकर के भी आवेदन दी गई। जिलाधिकारी उदिता सिंह के साथ एसडीएम आशुतोष रंजन, एडीएम रवि कांत भी जुड़ रहे। जमीन विवाद के निपटारा के लिए निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही है। जिनमें की नल जल योजना जो पीएचडी विभाग द्वारा कराई जा रही है।
जो पुराना नल जल योजना है। ग्राम पंचायत से लेकर के एचडी को दी गई है। जो कि मार्च, अप्रैल तक पूरी तरीके से दुरुस्त कर दी जाएगी। आवास योजना को लेकर के निर्देश दिया कि कहीं भी आवास विहीन लोग न छूटे। सभी का आवास जरूरी है। इस मौके पर विभागीय समीक्षा के दौरान कई बातों का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया। जमीन विवाद को हर हालत में निपटारा के लिए निर्देश दिया गया।
रासायनिक खाद लेने के दौरान किसानों को सल्फर और दवा देने को मामला भी उठाया गय। खाद की कालाबजारी का मामला भी जन प्रतिनिधियों ने रखा। जहां पर जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा कहीं नियमावली नहीं है कि सल्फर लेना जरूरी है। जांच करने के लिए निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा कि सभी पंचायत में आरटीपीएस काउंटर पंचायत सरकार भवन में खोले जाएंगे।
किसी को प्रखंड मुख्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनके घर के नजदीकी सारे कार्य करने की हो जाएगा। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख अरविंद कुमार ,उप प्रमुख पुष्पा देवी, नॉनसारी पंचायत के मुखिया रंजीत पासवान, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष दयानंद सिंह, मुखिया कलावती देवी, सरस्वती देवी, हिना देवी ,बबलू गुप्ता, विवेक कुमार, जिला पार्षद सदस्य ,
पूर्व प्रखंड प्रमुख धनंजय चौधरी, पूर्व उप प्रमुख कैलाश पासवान, जन जन प्रतिनिधियों न जिलाधिकारी को सम्मानित किया। प्रखंड मुख्यालय पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गए थे। जहां पर विभागों द्वारा कराया जाए कार्यों की जानकारी लोगों को दी गई। इस मौके पर जीविका के डीपीएम रविकांत शर्मा, मनरेगा, कृषि विभाग, श्रम विभाग, बुनियाद केंद्र,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अजय प्रताप ,प्रबंधक मुकेश कुमार, आशा प्रबंधक रिजवान आलम सहित सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। इस मौके पर नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, नगर परिषद कार्यपालक अधिकारी अमित कुमार, प्रखंड विकास अधिकारी अतुल गुप्ता, अंचलाधिकारी मधुसूदन चौरसिया, सहित प्रखंड के सभी अधिकारी मौजूद रहे।