Arvind Kumar Singh: एलआईसी शाखा प्रबंधक कार्यालय सासाराम के शाखा प्रबंधक सुजित कुमार झा की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत हो गई। हलाकि इसमे खुदकुशी करने की बात बताई जा रही है। हलाकि यह मामला पुलिस जाच के बाद ही कुछ कही जा सकती है। रविवार को उनका शव पंखे से लटकता पाया गया है। एलआइसी कार्यालय परिसर में स्थित आफिसर्स कॉलोनी के फ्लैट में उनका शव पंखे से लटकता पाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार झा भागलपुर के मूल निवासी थी। उनका परिवार बोकारो में रहता है, वे यहां अपने फ्लैट में अकेले रहते थे। आज जब रविवार को को उनसे कुछ लोग मिलने पहुंचे तो दरवाजा नहीं खुला।
मोबाइल भी नहीं लगा। तब खिड़की से देखा तो उनका शव पंखा से लटकते पाया गया। यह बात कॉलोनी में आग की तरफ फैली और वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में घर का दरवाजा खोला गया, फिर शव को उतारा गया। मौके पर सासाराम एसडीपीओ, सासाराम नगर थानाध्यक्ष एवं अचंलाधिकारी पहुंचे है। पुलिस जांच में जुट गई है। शाखा प्रबंधक की आत्महत्या से सहकर्मी भी हैरान हैं।
उनका कहना है कि शुक्रवार को जोनल प्रबंधक की बैठक नटराज होटल में थी। उस दिन सुजीत कुमार पाण्डेय ने बैठक में भाग लिया था। वे बिल्कुल स्वस्थ एवं सामान्य दिख रहे थे। शनिवार को एलआईसी कार्यालय बंद था। आज रविवार को उनकी आत्हत्या की बात सामने आई है। बताते हैं कि उनका परिवार बोकारो में है परिजनों को सूचना दी गई है। नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।