सासाराम / अरविंद कुमार सिंह। जिलाधिकारी श्रीमती उदिता सिंह की अध्यक्षता में आज जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
बैठक की महत्वपूर्ण बातें और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश –
- राज्य की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं को सभी पदाधिकारी प्राथमिकता में रखें।
- आरटीपीएस मैं कोई भी मामला लंबित नहीं होना चाहिए। लंबित मामलों में संबंधित पदाधिकारी के ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- लोक शिकायत निवारण में उपस्थिति 100 फ़ीसदी होनी चाहिए। वरना संबंधित पदाधिकारी पर प्रपत्र क गठित किया जाएगा।
- 60 कार्य दिवस से अधिक जिला एवं अनुमंडल स्तर वाले लंबित मामलों को एक सप्ताह के अंदर निष्पादित करना सुनिश्चित करें।
- अतिक्रमण वाद वाले लंबित मामलों का भी जल्द से जल्द निष्पादन करना सुनिश्चित करें।
- जिलाधिकारी ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को लंबित मामलों के निष्पादन हेतु एक समय सीमा निर्धारित करने का निर्देश दिया।
- उन्होंने कहा कि अगली बैठक में सारे मामले शून्य हो जाने चाहिए। समन्वय समिति की अगली बैठक अगले माह में होगी।
- शास्ति की राशि नहीं जमा करने वाले लोग प्राधिकारी जल्द से जल्द इसे जमा करना सुनिश्चित करें।
- बिहार लोक शिकायत अधिकार अधिनियम में रोहतास जिला का रैंकिंग 32वां है।
- सभी विभागों के पदाधिकारियों ने अनुमंडल, प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों से जुड़े लंबित एवं अन्य संबंधित मामलों के बारे में जानकारी दी।
- जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को उन मामलों को बेहतर समन्वय के साथ जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया।
- जिलाधिकारी ने कहा कि कई प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मुख्यालय में नहीं रहते हैं। उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
- जिलाधिकारी ने कहा कि यह उनके सेवा नियमों के अंतर्गत है कि उन्हें हेड क्वार्टर में ही रहना है।
- उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी का गोपनीय शाखा से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मॉनिटरिंग किया जाता है।
- 70 फीसदी से अधिक कार्यालय में पदाधिकारी सही समय पर नहीं आ रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- सभी पदाधिकारी फील्ड में जाने से पहले अपने कार्यालय में आएंगे और अपने कार्यालय में बैठकर दिनभर के काम की रूपरेखा तैयार करेंगे और फिर फील्ड में निकलेंगे।
- उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से उपस्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है।
- उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने ऑफिशियल फोन को ऑन रखा करें। कई पदाधिकारी का फोन ऑफ जाता है, जो क्षमनीय नहीं है।
- उन्होंने उप विकास आयुक्त को बायोमेट्रिक अटेंडेंस को बहाल करने को लेकर, उसमें आ रही समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।