सासाराम /अरविंद कुमार सिंह। जिले में ग्रामीणों को नियमों बता कर प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की मनमानी के कारण लोग परेशान है। लोगों की लगातार शिकायत जिला में मिल रही है। लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा ही। जिसको लेकर जिलाधिकारी ने प्रखंड मो जनता दरबार लगाया । लोगों की समस्या को सुनी। अब देखने है कि जिलाधिकारी के आदेश पर करवाई हो रही है या रद्दी की टोकरी में फेक दी जाती है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
यह भविष्य बताएगी। सरकारी नियम के बदले अधिकारी अपनी नियम बना कर लोगों को परेशान करने की बात हमेशा ही आ रही है। लोगों की समस्या का समाधान के लिए जनता दरबार लगाया। जिला अधिकारी उदिता सिंह की अध्यक्षता में चेनारी में सभी जनप्रतिनिधियों के साथ, जिला स्तरीय, एवं प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी के साथ बैठक की गई। सभी जनप्रतिनिधियों की बात को सुना गया उनकी समस्याओं को संबंधित विभाग को निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया।
सभी अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई। अंचल अधिकारियों को म्यूटेशन एवं परिमार्जन प्लस में सुधार लाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया। सामाजिक सुरक्षा विभाग में परवरिश योजना के ज्यादा से ज्यादा आवेदन को सृजन करने हेतु निर्देश दिया गया। पंचायती राज विभाग में सभी बीपीआरओ को योजनाओं में गति लाने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।
चेनारी प्रखंड परिसर में सभी विभागों का स्टॉल लगाकर आम लोगों की समस्याएं को दर्ज किया गया तथा उसके निष्पादन हेतु सभी संबंधित विभाग को दिशा निर्देश भी दिए गए। आज के इस बैठक में अपर समाहर्ता उप विकास आयुक्त एवं अन्य सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।