Sasaram, Arvind Kumar Singh: जिला पदाधिकारी, रोहतास धर्मेंद्र कुमार के द्वारा नगर निकायों के कार्यो की समीक्षात्मक बैठक की गयी, जिसमें उप विकास आयुक्त रोहतास, अपर समाहर्ता -सह- अपर जिला दंडाधिकारी रोहतास, सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, रोहतास, उप नगर आयुक्त, नगर निगम सासाराम एवं कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद डिहरी, विक्रमगंज, नोखा नगर पंचायत नासरीगंज एवं कोआथ के द्वारा भाग लिया गया। उक्त बैठक में नगर निकायों के द्वारा कराये जा रहे कार्यों आगामी त्योहारों यथा दीपावली एवं छठव्रत के अवसर पर नगर निगमों एवं नगर पंचायतों के द्वारा कराये जा रहे तैयारी एवं कार्यों की समीक्षा की गयी। समीक्षोपरान्त निम्नांकित निर्देश दिया गया
- बैठक में उपस्थित नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारियों नगर परिषद डिहरी, विक्रमगज, नोखा नगर पंचायत, नासरीगंज एवं कोआथ को निदेश दिया गया कि आगामी दीपावली एवं छठव्रत त्योहारों के अवसर पर नली गलियों की साफ-सफाई के साथ-साथ सभी छठ घाटों का स्थल निरीक्षण करते हुये घाटों की साफ-सफाई ससमय पूर्ण रूप से करवाना सुनिश्चित करेंगे।
- सभी घाटों के स्थानीय समितियों के साथ बैठक कर घाटों की विशेष सुरक्षात्मक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे, साथ ही साथ सभी घाटों पर छठव्रतियों के स्नान करने के बाद कपड़ा बदलने हेतु अस्थायी कमरों का भी निर्माण करवाना सुनिश्चित करेंगें।
3 नगर आयुक्त, नगर निगम, सासाराम एवं सभी कार्यपालक पदाधिकारियों नगर परिषद डिहरी, विक्रमगंज, नोखा नगर पंचायत, नासरीगंज एवं कोआथ को सभी छठ घाटों पर विशेष सुरक्षा व्ययवस्था कराये जाने आदि के संबंध में विशेष रूप से निदेश दिया गया - दीपावली के अवसर पर प्रदुषण एवं पर्यावरण संतुलन पर नियमानुसार कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें।
- घाटों के निरीक्षण करते हुये सभी खतरनाक घाटों की सूचीकरण तैयार कर उसकी साफ-सफाई कराते हुये उसके विशेष सुरक्षात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगें। साथ ही उनका बैरिकेटिंग/लाल कपड़े से खतरा का चेतावनी आदि का संकेतक को भी लगवाया जाय।
- सभी घाटों पर यातायात वाहन पार्किंग आदि की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया जाय।
- सभी घाटों पर डेंगू प्रकोप से बचाव हेतु आस पास के जल जमाव क्षेत्रों में दवाओं आदि का छिड़काव एवं काविड-19 के विषय में एस०ओ०पी० (मानक संचालन प्रक्रिया ) राज्य सरकार के निर्देशों का अक्षरश अनुपालन करवाना सुनिश्चित करेंगे।