शिवहर : प्रशासन ने गृह प्रवेश कार्यक्रम में एक हजार सात सौ एक लाभुकों को सौंपी चाभी

Local news बिहार शिवहर

शिवहर/रविशंकर सिंह। ग्रामीण विकास विभाग बिहार, पटना के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आलोक में आज शुक्रवार को ज़िला पदाधिकारी शिवहर सज्जन राजशेखर ने जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों एवं नगर परिषद क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के द्वारा आच्छादित उन लाभुकों को जिन्होंने आवास निर्माण कार्य पूरा कर लिया है उन्हें गृह प्रवेश कार्यकम के तहत आवास समर्पित करने का निदेश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया।

उक्त कार्यक्रम के अनुश्रवण हेतु सभी प्रखंडों के लिए नोडल पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया था। वरीय अधिकारियों यथा उप विकास आयुक्त विनोद दुहन एवम अपर समाहर्ता शिवहर श्री शम्भु शरण सम्पूर्ण कार्यक्रम को अपने स्तर अनुश्रवण किया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

आज के कार्यक्रम में प्रखंडवार गृह प्रवेश उपलब्धि निम्नांकित है।
-1701लोगों को मिला गृह प्रवेश
आज कुल 1701लोगों ने गृह प्रवेश किया।इनकी प्रखंड बार संख्या निम्नलिखित है।
पिपराही -152,शिवहर-152,पुरनहिया -148,डुमरी कटसरी- 150,तरियानी – 240,नगर परिषद -859
इस तरह जिले में नगर परिषद शिवहर समेंत कुल कुल 1701 लोगों को नया बसेरा मिला।

यह भी पढ़ें…