शिवहर : पेट्रोल की कीमत बढ़ने से छोडी बाइक, शुरू की घोड़े की सवारी

बिहार शिवहर

शिवहर/बीपी प्रतिनिधि। पेट्रोल की लगातार बढ़ रही कीमतों ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले 10 दिनों से पेट्रोल की बढ़ी कीमत के साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। वही बिहार के शिवहर मे विद्युत विभाग के कर्मी अभिजीत तिवारी घोड़े पर सवार होकर बिजली बिल वसूलते दिखे। बताया कि पेट्रोल की कीमत इतनी बढ़ गई है कि सफर करना मुश्किल है।

घोड़े की अपेक्षा पेट्रोल खर्च दोगुना से अधिक है। इसलिए घोड़े की सवारी कर रहे हैं। आपको बताते चलें कि अभिजीत तिवारी शिवहर विद्युत विभाग के कर्मी है। विष्णुपुर किशुनदेव निवासी अभिजीत के पिता शिव शंकर तिवारी ने शौक से घोड़ा पाल रखा है। घोड़े पर रोजाना 60 से 70 रुपये खर्च होता है। अभिजीत तिवारी ने बताया कि पेट्रोल का दाम लगातार बढ़ रहा है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिसके कारण जेब का बोझ ज्यादा बढ़ गया है। बिजली बिल वसूली में 200 सौ का पेट्रोल खर्च हो जाता है। बताया कि घर पर घोड़ा रहने के कारण हुआ घुड़सवारी भी जानते हैं। यही वजह है कि उन्होंने बाइक को छोड़कर घोड़े की सवारी शुरू कर दी हैं।

यह भी पढ़ें…