शिवहर/रविशंकर सिंह। नगर स्थित गांधी भवन उप विकास आयुक्त विनोद दुहन की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय महिला कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। नारी सशक्तिकरण के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। वहीं महिला दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई है।
मौके पर अपर समाहर्ता शंभू कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक अली अंसारी, जिविका, महिला पुलिस बल सहित डीपीआरओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी गण, सुजाता राज सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया प्रदर्शन : शिवहर-बिहार आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के आवाहन पर 15 सूत्री मांगों को लेकर सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका ने किसान मैदान में दिया धरना, मौके पर बिहार आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मीरा उपाध्याय, अध्यक्ष तलअत नाज, रोबैया खातून व सभी आंगनबाड़ी सेविका सहायिका मौजूद थी।

यह भी पढ़ें…
महिला दारोगा सम्मानित : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज शिवहर नगर थाना में कई प्रशिक्षु महिला दरोगा को सम्मानित किया गया। पूर्व जिला पार्षद एवं समाजसेवी अजब लाल चौधरी और नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने प्रशिक्षु दरोगा कोमल रानी, पूजा कुमारी, शाची कुमारी, महिला सिपाही अंजली कुमारी एवं फरीदा खातून को बुके देकर सम्मानित किया।