Sivan, Beforeprint : सिवान जिले में एक लड़की ने दूसरे समुदाय में शादी की जिसके बाद एक भाई ने अपनी बहन का दूसरे समुदाय में शादी करना इतना नागवार गुजरा कि उसने सरे आम थाने के अंदर ही पिस्टल निकाल गोली चला दी, लेकिन मिस फायर की वजह से बहन की जान बच गई।

यह मामला सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र में एक भाई अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर उस पर पिस्टल तान दी। इतना ही नहीं बल्कि लड़की के भाई ने थाने में पहुंचकर थाने में गोली भी चलानी चाही। लेकिन, पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के पास से तीन गोली और एक खोखा बरामद किया है। नगमा परवीन और उसके गांव का ही एक हिंदू युवक अरुण राम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। दो महीना पहले नगमा ने अपना घर छोड़ दिया और प्रेमी अरुण के साथ जाकर शादी रचा ली। उसके परिजनों ने थाने में अरुण के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी।
अपहरण की शिकायत के बाद जब पुलिस लड़की को बरामद कर थाने लेकर आई और लड़की के परिजन को इसकी जानकारी दी तो थाना परिसर में ही लड़की के भाई सरताज ने अपनी बहन पर पिस्टल तान दी। लेकिन मिसफायर की वजह से वह बच गई। वहीं, इस पूरी घटना के बाद लड़की को महिला थाना की पुलिस के साथ मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। इस मामले को लेकर सराय ओपी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि लड़की को बरामद करने के बाद लड़की का भाई थाना पहुंच गया। उसके पास से पिस्टल बरामद किया गया है। लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। उसके भाई को आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े..