Patna , Beforeprint : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ भेदभाव करती आ रही है। बिहार को केंद्रीय सहायता राशि देने में भेदभाव कर रही है। अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो हमारा राज्य टॉप 5 राज्यों में पहुंच जाएगा।
आगे तेजस्वी यादव ने ये भी कहा कि इंफ्रास्ट्रक्टर्स की बात करें तो इसमें बिहार सबसे आगे है और ये हमारे लिए गर्व की बात है। लेकिन अगर इसमें केंद्र सरकार भी सहयोग कर दे तो बिहार काफी आगे बढ़ जाएगा। केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के साथ पक्षपात हो रहा है। हम केवल आरोप नहीं लगा रहे बल्कि डंके की चोट पर यह बात कर रहे हैं। हमारे पास इसे साबित करने के लिए कई प्रमाण भी है। बिहार में नगर निकाय के 38 हेड क्वार्टर हैं और केंद्र सरकार उसमें खर्च करने के लिए सिर्फ 7 करोड़ 35 लाख रुपए ही दे रही है। इसमें बिहार का क्या कुछ विकास होगा।
यह भी पढ़े…