अनियंत्रित ट्रक ने शिक्षक को कुचला, मौत ,गुस्साई भीड ने पुलिस की गाडी मे लगाई आग, आठ गिरफ्तार

बिहार मुजफ्फरपुर

मुजफ्फरपुर/ब्रह्मानन्द ठाकुर। मुजफ्फरपुर-सीतायढी मार्ग एन एच 77 पर झपहां के निकट आज एक  तेजरफ्तार ने एक शिक्षक को बाइक समेत कुचल दिया। शिक्षक की घटनाथल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड जमा हो गई। भीड ने सडक जाम कर यातायात ठप्प कर दिया।

इस घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो उसे भी भीड के गुस्से का सामना करना पडा। भीड ने पुलिस की गाडी में आग लगा दी। गाडी धू धू कर जलने लगी। इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्जज कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अन्य उपद्रवियों की तलाश पुलिस कर रही है। मृत शिक्षक कु पहचान आलोकरंजन के रूप मे हुई है। वह हधशथौडी थाना के नरमा गांव का निवासी था। वह मीनापुर के एक स्कूल मे पदस्थापित था और स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है।

यह भी पढ़ें…