West Champaran : आफताब बने गौनाहा प्रखण्ड अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

पश्चिमी चंपारण बिहार

Bettiah : पश्चिम चम्पारण जिला अंतर्गत नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव मार्केट कंम्प्लेक्स मे शुक्रवार को प्रखंड कार्यकर्ताओ की बैठक हुई। जिसमें आफताब आलम को दूसरी बार राजद का प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके नाम का प्रस्ताव जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रमुख सुदामा पासवान ने किया। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह एमएलसी प्रतिनिधि बैजनाथ यादव ने समर्थन किया।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जिसे प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं डेली गेट के सदस्यों ने हाथ उठाकर समर्थन किया। इस अवसर पर दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी मानसरोवर राम ने उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनने का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। राजद कार्यकर्ताओ ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष आफताब आलम को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।