West Champaran: प्रशांत किशोर की भितहरवा से शुरू जन सुराज अभियान के लिए पदयात्रा कारवां बना

पश्चिमी चंपारण बिहार

प्रशांत किशोर ने कहा बीजेपी को 26 सांसद देने वाले गुजरात को बुलेट ट्रेन और एनडीए को 39 सीटें देने वाले बिहार को पैसेंजर ट्रेन के लिए भी गिड़गिड़ाना पड़ता है

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

Champaran, Rajan Dwivedi: राजनीति रणनीतिकार प्रशांत किशोर की दो अक्टूबर को से भितिहरवा आश्रम से शूरू जन सुराज अभियान के लिए पदयात्रा अब बड़ा कारवां बनता जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रशांत किशोर ने पश्चिम चंपारण के मैनाटाड़ प्रखंड स्थित बिरांची बाजार में जनप्रतिनिधियों के साथ एक सभा की। जिसमें बिहार में पलायन और बेरोजगारी की समस्या को उठाते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में ऐसे कई परिवार हैं जिनके लड़के केरल, गुजरात, आंध्रा कश्मीर समेत कई राज्यों में काम कर रहे हैं। 10-15 हजार रुपयों के लिए कम उम्र के लड़कों को अपना गांव छोड़कर दूर के राज्यों में जाकर काम करना पड़ रहा है।

उसको पर्व त्योहार में भी घर आने का अवसर नहीं है। ये व्यवस्था बदलनी चाहिए, इसलिए हमने संकल्प लिया है कि मौका मिला तो 6 महीने से 1 साल के भीतर जितने लड़के बिहार से बाहर काम कर रहे हैं उनके रोजगार की व्यवस्था यहीं की जाएगी। साथ ही बिहार के लोगों को केंद्र सरकार से वाजिब हक भी दिलाया जाएगा। देखिए वीडियो में उन्होंने क्या कहा।