बेतिया/अवधेश कुमार शर्मा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग भारती अंतर्राष्ट्रीय ट्रस्ट के तत्वावधान में पश्चिम चंपारण ज़िला मुख्यालय बेतिया नगर निगम स्थित नज़रबाग पार्क के प्रांगण में योग चिकित्सा एवं विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की व्यवस्था में मारवाड़ी युवा मंच, राष्ट्रीय मारवाड़ी महिला समिति तथा तरुण प्रॉपर्टीज एंड बिल्डर्स ने सहयोग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व वायु सैनिक मिसाईल इंजीनियर तथा योगाचार्य विजय कश्यप ने की। योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया लक्ष्मण प्रसाद तथा विशिष्ट अतिथि विहंगम योग के एडवोकेट बालेश्वर ठाकुर, शशि भूषण, आर्य समाज के प्रधान महंथ प्रसाद, योग शिक्षिका बीना गुप्ता तथा विश्व हिंदू परिषद के नीरज सोनी, विनय कुमार, रमण गुप्ता, प्रबुद्ध भारती से हरिशंकर प्रसाद, प्रदीप श्रीवास्तव, आरोग्य भारती से डॉ नंदलाल, डॉ. नीलम भारती, नेहरू युवा केंद्र से विशाल मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भास्कर, प्रतीक, राजकुमार ठाकुर, सुभाष रुंगटा, मारवाड़ी महिला समिति से वीणा, रेणु पोद्दार तथा युवा मंच से अर्पित पोद्दार रहे।
प्रमुख प्रशिक्षक विजय कश्यप योग को मन और चित् का विज्ञान बताया, मन और चित् को बिना संयमित किए दुनिया में कोई बड़ा काम नहीं किया जा सकता। जितने भी महापुरुष हुए हैं, मन को जीतने के बाद ही महान हुए हैं। महावीर बुद्ध से लेकर विवेकानंद तक बने हैं। मन के विकारों को समन करने के लिए विहंगम योग की खोज सद्गुरु सदाफल देव महाराज ने की। आज विश्व को प्रत्यक्ष परमात्मा से मिलाने वाला योग सिद्ध हुआ है। विहंगम योग के अलावा विपश्यना एवं प्रेक्षा ध्यान जैसी महावीर स्वामी एवं बुद्ध आविष्कृत ध्यानकी पद्धतियों से आज बीमारियों तक का इलाज किया जाता है।
सारे मेडिकल कॉलेज में एवं सभी बड़े सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में योग विशेषज्ञों का कहना है कि योग मन के साथ-साथ शरीर का भी विज्ञान है। योग के वैज्ञानिक प्रभावों का परिणाम है, कि मेडिकल कॉलेज में भी भावी डॉ नियमित योगाभ्यास महिला योग शिक्षक अलका प्रसाद की देखरेख में करते हैं।
योग भारती अंतर्राष्ट्रीय ट्रस्ट सभी ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आरोग्य भा कम आरोग्य प्रदान करने हेतु आरोग्य दूतों की बहाली की घोषणा की है तथा एक लाख लोगों का रक्त समूह की जांच और एक रक्त डायरेक्टरी तैयार करने की वकालत की है सभी निगम क्षेत्र के वार्डों में आरोग्य दूत एवं आरोग्यधाम के स्थापना की बात की है।
योग भारती के निदेशक विजय कश्यप ने नगर आयुक्त लक्ष्मण प्रसाद एवं जिला पदाधिकारी से पार्को की बदहाली का उल्लेख करते हुए नगर निगम क्षेत्र में निर्माण एवं रखरखाव को मालियों की तत्काल बहाली की मांग की तथा सभी पार्कों में प्रशिक्षित युवकों को बहाल कर योगाभ्यास करवाने को विचार व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें…
विहंगम योग के जिला सचिव बालेश्वर ठाकुर ने सदाफलदेव महाराज को याद करते हुए सारे सृष्टि को अमरलोक पहुंचाने का मार्ग बताया, केकेजे’ अद्भुत मारग योग विहंगम, मैं तुझको बतलाऊगा, यदि विधिवत साधन करियो, अमरलोक पहुंचाऊंगा। अंत में आर्य समाज के प्रधान महंथ यादव ने सबको शुभकामनाएं दी। व्यवस्थापक तरुण गुप्ता ने व्यवस्था में सभी सहयोग करने वालों को तथा नगर निगम पार्क की सुव्यवस्था तथा सभी कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।