बड़ी खबर : गाय के गोबर के निर्यात की संभावनाएं बढ़ीं, कुवैत ने भारत से किया गोबर भेजने का आग्रह

News दिल्ली

दिल्ली/सेंट्रल डेस्क। पैगंबर मोहम्मद विवाद के बीच खाड़ी देश कुवैत ने गेहूं के बाद अब भारत से गाय का गोबर भेजने का आग्रह किया है। पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने कहा कि कुवैत से मिले ऑर्डर के बाद गाय के गोबर के निर्यात की संभावनाएं बढ़ गई हैं।

भारत गोबर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है। अब सरकार भी गोबर के निर्यात पर फोकस करने की रणनीति तैयार कर रही है। अभी मिले ऑर्डर के लिए राजस्थान और उत्तर प्रदेश से गोबर भेजा जा रहा है। आने वाले समय में गोबर के निर्यात में सभी राज्यों को शामिल करने की योजना है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

जानकारी के मुताबिक कुवैत में वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया और पाया कि इससे उपज बढ़ जाती है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया। राजस्थान और उत्तर प्रदेश से कुवैत को गोबर की आपूर्ति की जा रही है।

गत मंगलवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) के कृषि विज्ञान केंद्र में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री एवं सांसद राधा मोहन सिंह ने दावा किया कि कुवैत के कृषि वैज्ञानिकों ने खजूर की खेती में गाय के गोबर को काफी फायदेमंद पाया है। इसके बाद कुवैत ने भारत से गाय का गोबर मंगाने का फैसला किया है। इससे पहले कुवैत ने ग्लोबल फूड क्राइसिस के बीच भारत से गेहूं भेजने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़ें…

राधा मोहन सिंह ने बताया कि कुवैत को गाय के गोबर की पहली खेप आज 15 जून को भेजी जा रही है। इसे राजस्थान के कनकपुरा रेलवे स्टेशन से मुंबई भेजा जा रहा है। वहां से गोबर को जहाज के जरिए कुवैत ले जाया जाएगा। इस खेप को कस्टम विभाग की निगरानी में जयपुर के टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गोशाला में सनराइज ऑर्गेनिक पार्क में पैक किया गया है। इस पहली खेप में कुवैत को 192 मीट्रिक टन गोबर की आपूर्ति की जा रही है। पहली बार भारत को किसी देश से गोबर के लिए इतना बड़ा ऑर्डर मिला है।