चुनाव डेस्क। पांच राज्यों में (यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर) संपन्न हुए चुनावों के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। असल चुनाव नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल के अनुमान आने शुरू हो गए हैं। आजतक ने एक्सिस माय इंडिया के साथ एग्जिट पोल किया जिससे चुनाव नतीजों को लेकर तस्वीर साफ हो रही हैं।
उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हुए हैं, जबकि पंजाब (117 सीट), गोवा (40 सीट), उत्तराखंड (70 सीट) में एक चरण में वोट डाले गए थे। वहीं, मणिपुर की 60 सीटों पर दो फेज में चुनाव हुए। असल चुनाव नतीजे क्या रहते हैं, ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी।

गोवा : आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक गोवा में बीजेपी को सबसे ज्यादा 33 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। वहीं, कांग्रेस भी पीछे नहीं है। 32 फीसदी वोट कांग्रेस पार्टी को मिल सकता है। 40 विधानसभा सीटों वाले इस राज्य में बीजेपी को 14-18 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस 15 से 20 सीटें जीत सकती है।

उत्तराखंड : आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस-बीजेपी के बीच सीधी लड़ाई है। बीजेपी को 44 फीसदी वोट मिल सकता है, जबकि कांग्रेस को 40 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान है। बीजेपी को 36 से 46 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 20 से 30 सीटें जा सकती हैं।
उत्तर प्रदेश : रिपब्लिक टीवी ने Matrize के साथ एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं। यूपी में भाजपा गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं सपा गठबंधन को 119-134 सीटें मिलने का अनुमान है। बीएसपी को 7 से 15 सीटें मिल सकती हैं। इधर, सीएनएन न्यूज-18 ने बीजेपी गठबंधन को 262-277 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। यह एग्जिट पोल सपा गठबंधन को 119-134 सीटें दे रहा है।
पंजाब : आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में पंजाब में कांग्रेस का वोट पर्सेंटज 28 फीसदी है। वहीं, बीजेपी को 7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। अकाली दल को 19 फीसदी वोट मिलने अनुमान है। पंजाब में सबसे ज्यादा वोट आम आदमी पार्टी को मिलने के अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 41 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। ऐसे में आम आदमी पार्टी के खाते में 76-90 सीटें आ सकती हैं, वहीं कांग्रेस 19 से 31 सीटों के बीच सिमट सकती है।
यह भी पढ़ें…