स्टेट डेस्क : भारत में आज रंगों का त्योहार होली मनाया जा रहा है। होली के मौके पर राष्ट्रपति कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वरिष्ठ नेताओं देश की जनता को शुभकामनाएं दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया कि होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का पर्व होली सामुदायिक सद्भाव और मेल मिलाप का जीवंत उदाहरण है, यह बसंत ऋतु के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है, मेरी कामना है कि यह सभी देशवासियों के जीवन में आनंद उमंग और नई ऊर्जा का संचार करें।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं, आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक यह रंगोत्सव आप सभी के जीवन में खुशियों का हर रंग लेकर आए।
उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्सव-आनंद, सामाजिक समरसता, नव-विहान के पावन पर्व होली की आप सभी को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएं।
CM नितीश कुमार ने कहा कि प्रदेश एवं देशवासियों को रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं।
होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिंदगी में खुशियों का नया रंग लेकर आएगा। होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस पर्व की विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिलकर खुशियां बांटते हैं। होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं।
शब-ए-बरात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्योहार पवित्र है, लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और अपने पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बरात की रात मांगी गई दुआएं खुदा कबूल करते हैं। हम सब दुआ करें कि हम सबके बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और हमारे सम्मिलित प्रयास से बिहार निरंतर प्रगति की ऊंचाई पर बढ़ता रहे।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाए। रंग, उमंग व हर्षोल्लास का यह महापर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, सौभाग्य और नई ऊर्जा का संचार करे।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का ये पर्व आप सभी के जीवन में नई खुशियां और उमंग लेकर आए। आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मिलजुल ये त्योहार मनाएं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अवसर पर ट्वीट किया। दिलों को जोड़ने वाले त्योहार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ….