सेंट्रल डेस्क। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश में भी दो दिन राष्ट्रीय ध्वज झुका रखा जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे। मंगेशकर के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संस्कृति मंत्री सहित राजनीति क्षेत्र की हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकरके निधन की खबर से मध्य प्रदेश में भी शोक की लहर छा गई है। प्रदेश के इंदौर शहर में ही लता जी का जन्म हुआ था। उनके करोड़ों प्रशंसक उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे थे, लेकिन आज इस बुरी खबर से सबका दिल टूट गया। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सम्मान में भारत सरकार ने राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश में भी दो दिन राष्ट्रीय ध्वज झुका रखा जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने लताजी के निधन पर गहरा शोक जताया और कहा कि स्वर कोकिला, “भारत रत्न” लता मंगेशकर जी के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
यह भी पढ़ें…
वहीं मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि भारत रत्न से अलंकृत हम सब की प्यारी दीदी लता मंगेशकर जी के देवलोक गमन का दुःखद समाचार पाकर स्तब्ध हूं। यह संगीत जगत के एक अप्रतिम युग का अंत है। ईश्वर दीदी को अपने श्री चरणों मे स्थान, शोक संतप्त परिजनों व दीदी के प्रशंसकों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करे।