इंदौर : दो मंजिला इमारत में लगी आग, सात लोगों की जिंदा जलने से मौत

दिल्ली

सेंट्रल डेस्क। शनिवार देर रात तीन बजे मध्यप्रदेश के इंदौर शहर की स्वर्णबाग कॉलोनी में एक मकान में आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। मकान में रहने वाले लोग गहरी नींद में सो रहे थे, उस दौरान जलने व दम घुटने से मौत हो गई। आठ लोग बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया और पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेजे। इंदौर के पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्रा ने सात लोगों के मरने की पुष्टि की है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। आग पर काबू पाने में करीब तीन घंटे लगे।

कलेक्टर मनीष सिंह ने एमवाय अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। मृतकों के परिजनों 4 -4 लाख रुपये दिए जाएंगे और घायलों को भी आरबीसी की धारा के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मनीष सिंह ने कहा है कि स्वर्णबाग कॉलोनी में अवैध निर्माण की जांच कराएंगे। प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट पर लिखा कि इंदौर के स्वर्णबाग कॉलोनी में शॉर्ट सर्किट से हुए हादसे में कई अनमोल जिंदगियों के असमय निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। घटना में मौत की खबर अत्यंत ह्रदय विदारक है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों को शीघ्र स्वस्थ करने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़े..