राष्ट्रपति ने कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा

News दिल्ली

सेंट्रल डेस्क। इस साल के पद्म पुरस्कारों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले गुलाम नबी आजाद को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में किये गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया है।

इसके अलावा पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत, पूर्व भाजपा नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया है। वहीं प्रभा अत्रे को कला के क्षेत्र में पद्मविभूषण दिया गया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

साथ ही पैरालंपिंक्स में भारत की ओर से भाला फेंक प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतने वाले देवेंद्र झाझरिया को भी पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि ये पुरस्कार विभिन्न विषयों और क्षेत्रों जैसे सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामलों, कला, विज्ञान, इंजीनियरिंग, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि में दिए जाते हैं।

यह भी पढ़ें…

पद्म विभूषण अवार्ड असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है। वहीं उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए पद्म भूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्म श्री पुरस्‍कार प्रदान किए जाते हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।