पंजाब विधानसभा चुनाव अपडेट : लुधियाना में 14 में से 12 सीटें आम आदमी पार्टी को

Politics दिल्ली

लुधियाना/बीपी प्रतिनिधि। मालवा के सबसे बड़े जिले लुधियाना में आम आदमी पार्टी ने अप्रत्याशित प्रदर्शन किया है। अभी तक आए रुझान में 14 में से 12 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे है। सिर्फ लुधियाना सेंट्रल में भाजपा और दाखा में मनप्रीत अयाली आगे हैं।

पिछली बार आठ सीटें जीतने वाली कांग्रेस अभी किसी भी स्थान पर आगे नहीं है। दोनों मंत्री भारत भूषण आशु और गुरकीरत कोटली पीछे चल रहे हैं। चन्नी के यूपी व बिहार के लोगों पर टिप्पणी को बताया जा रहा असर। कांग्रेस से नाराज वोटरों ने आप के पक्ष में मतदान किया।

लुधियाना पूर्वी – दलजीत सिंह भोला (आप)
लुधियाना उत्तरी – मदन लाल बग्गा (आप)
लुधियाना दक्षिण – राजिंदर पाल कौर (आप)
लुधियाना पश्चिम – गुरप्रीत गोगी (आप)
लुधियाना सेंट्रल – गुरदेव शर्मा देबी (भाजपा)
आत्मनगर – कुलवंत सिंह सिद्धू (आप)
जगराओं – सरबजी कौर माणूके (आप)
खन्ना – तरुणप्रीत सिंह सोनू (आप)
गिल – जीवन सिंह संगोवाल (आप)
समराला – जगतार सिंह दयालपुरा (आप)
दाखा – मनप्रीत अयाली (शिअद)
साहनेवाल – हरदीप सिंह मुंडिया (आप)
रायकोट – हाकम सिंह ठेकेदार (आप)
पायल – मानविंदर सिंह ग्यासपुरा (आप)

यह भी पढ़ें…