सेंट्रल डेस्क। आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान 16 मार्च को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पूर्व 13 मार्च को अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान अमृतसर में रोड शो करेंगे। भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह में आने के लिए आमंत्रित किया है।
माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता इस शपथ समारोह में शामिल होंगे। पंजाब विधानसभा में पहली बार आम आदमी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पार्टी को 117 विधानसभा सीटों वाली पंजाब विधानसभा में 92 सीटों पर जीत मिली है। आम आदमी पार्टी की आंधी पंजाब में इस कदर चली है कि तमाम राजनीतिक धुरंधरों का सफाया हो गया।
यह भी पढ़ें…