सेंट्रल डेस्क। कांग्रेस पार्टी वर्तमान में अपने अस्तित्व को बचने की जद्दोजहद में लगी हुई है। पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर उदरपुर में कांग्रेस का चिंतन शिविर चल रहा है। लेकिन इसी बीच पंजाब में कांग्रेस को जोर का झटका धीरे से लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
उन्होंने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज से लाइव होकर कांग्रेस छोड़ने का एलान किया। इस दौरान सुनील जाखड़ ने कहा कि राजनीति सारे देश में कर लीजिएगा, पंजाब को बख्श दीजिए। जाखड़ ने कहा कि 50 वर्षों का साथ छोड़ने का जहां दर्द है वहीं पार्टी को लेकर दिल में गुस्सा भी है। उन्होंने कहा कि अब उनका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है।

सुनील जाखड़ ने अंबिका सोनी का नाम लेते हुए सोनिया गांधी से उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी की। बता दें कि कांग्रेस ने हाल ही में सुनील जाखड़ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी और उन्हें पार्टी के सभी पदों से हटा दिया था। इसके बाद से ही सुनील जाखड़ पार्टी आलाकमान से काफी नाराज चल रहे थे। पंजाब कांग्रेस ने उन्हें दो साल के लिए पार्टी से निलंबित करने की सिफारिश की थी, जिस पर सोनिया गांधी को फैसला लेना था।
यह भी पढ़ें…