पश्चिम यूक्रेन में रूस ने किया टीवी टॉवर पर हमला, 19 लोगों की गयी जान

News दिल्ली

सेंट्रल डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 19 दिनों से जारी युद्ध के अभी आसार नजर नहीं आ रहे हैं। रूस लगातार हमले जारी रखे हुए है। इसी बीच रूस ने पश्चिम यूक्रेन में टीवी टॉवर पर हमला कर दिया, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने दी है।

रूसी हमलों ने यूक्रेन में तबाही मचा रखी है। लाखों लोग देश छोड़ चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को कहा कि 24 फरवरी को रूसी आक्रमण शुरू होने के बाद से यूक्रेन छोड़कर गए शरणार्थियों की संख्या 28 लाख से ऊपर हो गई है।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी यूएनएचसीआर ने कहा कि 2,808,792 शरणार्थियों ने अब तक देश छोड़ दिया है, रविवार से और 110,512, यह द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप में सबसे बड़ा शरणार्थी पलायन है। जहां रूस लगातार हमले कर रहा है, वहीं यूक्रेन का हौसला भी बरकरार है। यूक्रेन का कहना है कि डोनबास में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच लड़ाई जारी है।

यह भी पढ़ें…

यूक्रेन की सेना का दावा है कि उसने रूस के 100 सैनिक मार गिराए और छह सैन्य वाहनों को भी उड़ा दिया है। यूक्रेन के मुताबिक रूसी सैनिकों ने डोनेत्स्क में यूक्रेन का सुरक्षा घेरा तोड़ने की कोशिश की लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके।