सेंट्रल डेस्क/ बीपी टीम : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, उत्तराखंड में पहले की कांग्रेस सरकार ने काम किया और आगे भी करती रहेगी। चुनाव में धर्म व जाति को लेकर बरगलाते वाले दलों से सावधान रहें। उन्हें पूछिए की पांच साल सत्ता में रहकर भाजपा ने क्या दिया।

कांग्रेस उत्तराखंड स्वाभिमान की रक्षा करेगी। किसी के बहकावे में न आएं। अपने हक की लड़ाई लड़ें और महिलाएं स्वावलंबी बने। अपने परिवार व प्रदेश की खुशहाली के लिए कांग्रेस को वोट दें। प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड में पार्टी के घोषणा पत्र में किए वादे गिनवाए।
कहा, कांग्रेस सरकार में रसोई गैस सिलेंडर के दाम 500 रुपये से अधिक नहीं होंगे। कांग्रेस हर उपभोक्ता को 418 रुपये की सब्सिडी देगी। इसके अलावा प्रत्येक गरीब परिवार को प्रति वर्ष 40 हजार रुपए आर्थिक सहायता देगी। कांग्रेस सरकार हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधाएं देगी। पांच साल में सरकार चार लाख युवाओं को रोजगार देगी। पर्यटन पुलिस गठित होगी। सरकारी बस में महिलाओं को मुफ्त सफर, पुलिस में 40 प्रतिशत महिलाओं की भर्ती होगी।
यह भी पढ़े….