सेंट्रल डेस्क/ बीपी टीम : 27 जनवरी 2022 को विमानन कंपनी एयर इंडिया के टाटा ग्रुप का हिस्सा बनने की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर पूरी हो गई। टाटा सन्स के चेयरमैन एमिरेट्स और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा की ओर से अब एयर इंडिया यांत्रियों के लिए एक वेलकम मैसेज जारी हुआ है।
बता दे 18 सेकेंड की एक ऑडियो क्लिप है, जिसमें रतन टाटा की आवाज है। मैसेज में रतन टाटा ने एयर इंडिया के यात्रियों का स्वागत किया है। यह वीडियो एयर इंडिया ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
मैसेज में कहा गया है कि एयर इंडिया को यात्रियों की सुविधा और सेवा के मामले में पसंदीदा एयरलाइन बनाने के लिए टाटा समूह, एयर इंडिया के कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित है। टाटा ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी टाटा सन्स की इकाई Talace Pvt Ltd अब एयर इंडिया का संचालन कर रही है।