झारखंड : श्रवण कुमार बने जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश प्रभारी

Politics झारखंड

रांची/स्टेट डेस्क। जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार को झारखंड प्रदेश प्रभारी मनोनीत किया है। यह जानकारी जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने दी।

विदित हो कि झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह गत मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये थे। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने दल विरोधी कार्य में लिप्त होने का आरोप लगाकर झारखंड प्रदेश प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह और उनके समर्थकों को पार्टी से निकाल दिया था।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

पार्टी से निष्कासित किए जाने के बाद प्रवीण सिंह ने कहा था कि राजनीतिक जीवन में ये पहली बार पता चला कि बिना किसी शो कॉज के दल से निष्कासित किया जाता है। प्रवीण सिंह ने बीते दिनों यह भी कहा था कि उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी इस्तीफे की सूचना पहले ही दे दी थी, उसके बाद आज सुबह उन्हें दल विरोधी कार्य के लिए पार्टी से बाहर कर दिया गया जो हास्यास्पद है।

यह भी पढ़ें…