चंपारण : हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में श्रीराम चबुतरा का भूमि पूजन के साथ हुआ शिलान्यास

मोतिहारी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। वार्ड संख्या 17 स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में आज श्रीराम चबुतरा के निर्माण कार्य का शिलान्यास सह भूमि पूजन सम्पन्न हो गया। उक्त श्रीराम चबुतरा के निर्माण कार्य का पूजन कार्य पंडित राजेन्द्र तिवारी ने सम्पन्न कराया।

जिसके बाद मोतिहारी नगर उत्तरी मंडल का दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। मौके पर मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना, जिला महामंत्री योगेन्द्र प्रसाद, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा, प्रवक्ता सुधांशु रंजन, जिला संयोजक आईटी सेल ऋषभ झा, संपूर्णानंद, उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार,

दक्षिणी मंडल अध्यक्ष राजू वर्मा, महामंत्री उत्तर मंडल उत्तम मिश्रा, रूपेश कुमार, निगम पार्षद प्रभात कुमार एवं धीरज जायसवाल, नितेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।