चंपारण : चरखा पार्क में राज्यपाल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किए

मोतिहारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के आज दीक्षारंभ समारोह में आए बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने दीक्षांत समारोह के समापन के बाद चरखा पार्क का भ्रमण किया। चरखा पार्क में बने स्मृति प्रतीकों और भवनों को बड़े ही ध्यानपूर्वक देखा और उसकी प्रशंसा की। उन्होंने चरखा पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

चरखा पार्क के अवलोकन के बाद भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को राज्यपाल श्री अर्लेकर एवं सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने तिरंगा लहरा कर रवाना किया।
यह यात्रा चरखा पार्क से निकल कर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए फ़ॉर चरखा पार्क पहुंच कर समाप्त हुई।

यात्रा में जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना के साथ भाजपा के सभी विधायक, पार्टी के दायित्वधारियों के साथ युवा मोर्चा के कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोगों ने देशभक्ति के नारे लगाते हुए पंक्तिबद्ध होकर यात्रा को पूरा किया। चरखा पार्क के बाद गांधी स्मारक स्थल पर उन्होंने पुष्पार्पण कर बापू को नमन किया।