चंपारण : जन सुराज ही बिहार में बेहतर विकल्प है : आर के मिश्रा

मोतिहारी

मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जिले के पकड़ीदयाल में जन सुराज के जन संवाद कार्यक्रम भीषण गर्मी के बीच उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। जन संवाद कार्यक्रम में सैकड़ों लोग शामिल हुए और जन सुराज के मुहिम को समझ इसमें जुड़ने के लिए उत्साहित दिखे। कार्यक्रम जिला कार्यवाहक समिति के सदस्य आवेम एवं जन सुराज अभियान के पकड़ीदयाल, फेनहरा और मधुबन के प्रभारी राणा रणजीत सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में हुई।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बताया कि जन सुराज अभियान के तहत जन सुराज संवाद का कार्यक्रम पिछले 24 दिनों से पूर्वी चंपारण के विभिन्न प्रखंडों में निरंतर जारी है और पिछले 24 दिनों में कुल 27 प्रखंडों के 170 पंचायतों में 210 जन सुराज संवाद हो चुका है जिसमें कुल 8 हजार लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जन सुराज के संस्थापक सदस्य बनने की इच्छा जाहिर की है।

वहीं जन सुराज से जुड़े पूर्व महानिदेशक आर. के. मिश्रा ने कहा कि बिहार के लोग मौजूदा शासन व्यवस्था से ऊब चुके हैं और जन सुराज को ही बेहतर विकल्प के रूप में आशा भरी नजरों से देख रहे है। जन सुराज के बिना बिहार में व्यवस्था परिवर्तन की कल्पना बेमानी है। उक्त बातें पकड़ीदयाल स्थित गिरिजा विवाह भवन में आयोजित जन सुराज संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पुलिस निदेशक व जन सुराजी आर के मिश्रा ने कही।

इन्होंने कहा कि जन सुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर पदयात्रा के माध्यम से लोगों के समस्याओं का अध्ययन कर रहे हैं तथा समाज में फैले जात पात, धर्म और मजहब को मिटाकर एक बेहतर समाज बनाने के लिए जन जागरण कर रहे हैं। इन्होंने कहा कि बिहार में अब तक जात एवं धर्म के नाम पर सरकार बनती आ रही है जिसके कारण बिहार आज भी देश के सबसे पिछड़ा, गरीब, बेरोजगारी,और अशिक्षित राज्य बना हुआ है।

यहां के नेताओं तथा देश के नेताओं ने बिहार के लोगों को अपनी किस्मत पर रोने के लिए छोड़ दिया है। संवाद कार्यक्रम को पूर्व राज्य सरकार के सचिव आर के द्विवेदी, जिला अध्यक्ष वीर महतो, मुख्य प्रवक्ता संजय ठाकुर,राणा रंजीत सिंह, राजाराम सिंह कुशवाहा, जिला पार्षद किरण कुशवाहा, पूर्व मुखिया विजय सिंह, मनोज सिंह,जयमंगल कुशवाहा,डा एम एम आलम,भैरव सिंह,प्रमोद गुप्ता, मुन्ना सिंह,महेश बैठा, ब्रज किशोर भारती, मुखिया पवन दास, तारिक अनवर चंपारणी आदि ने भी संबोधित किया।

मुख्य प्रवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि राजद, कांग्रेस,जदयू और भाजपा की सरकारें बिहार में कोई कल कारखाना स्थापित नहीं कर इसे देश का सबसे गरीब और बेरोज़गारी वाला राज्य बना दिया है। यहां केवल मजदूर बनाने की फैक्ट्री चलाई जा रही है। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार सिंह ने किया।