मोतिहारी/दिनेश कुमार। लोकतंत्र की रक्षा को लेकर न्यायपालिका को संविधान में स्वतंत्र रखा गया है। वर्तमान समय में इसके आधिकारों को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। जो लोकतंत्र एवम् संविधान के लिए खतरा है। इसे एआईएलयु कभी साकार होने नहीं देगा।से नहीं होने देगा। उक्त बातें रविवार को चांदमारी स्थित अधिवक्ता रमाकांत शुक्ला के अवास पर हुई आल इंडिया लायर्स युनियन पूर्वी चम्पारण के छठे जिला सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए एआईएलयु राज्य काउंसिल पटना के सदस्य महेंद्र राय ने कही।
सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल के सदस्य अधिवक्ता रमाकांत शुक्ला व संचालन वरीय अधिवक्ता श्रीनारायण शर्मा एवम मोहम्मद तैयब ने की। साथ ही सम्मेलन में जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रमाकांत शुक्ला , उपाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार मिश्र, राकेश कुमार श्रीवास्तव,जावेद अख्तर , महासचिय अरुण कुमार सिंह , कोषाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह , संयुक्त सचिव मनोज कुमार तिवारी, उमेश कुमार सिंह भीष्म कुमार बनाये गये।
वहीं केशव नाथ तिवारी उमाशंकर प्रसाद,ध्रुव राय, नागेश्वर तिवारी सुमन मिश्र अनुप कुमार आशुतोष मिश्र साविर अहमद नूतन कश्यप अमरजीत उपाध्याय सदस्य मनोनित किए गए। सम्मेलन में पूर्व महासचिव सत्येन्द्र मिश्र ने अपने पूर्व कार्यकाल के उपलब्धियों को बताएं। सम्मेलन को बिहार स्टेट बार काउंसिल के सदस्य राजीव कुमार द्विवेदी, राजीव शंकर वर्मा, अनिल कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। मौके पर अधिवक्ता दिनेश पाण्डेय,मंजय मिश्र, राकेश कुमार श्रीवास्तव, सहित अनेकों अधिवक्ता उपस्थित थे।