- ठाकुरों को लेकर दिए गए विवादित बयान से छिड़ा जंग
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। राजद सांसद मनोज झा के ठाकुरों को लेकर दिए गए विवादित बयान से जंग छिड़ गया है। महागठबंधन में शामिल जदयू के नेताओं के साथ साथ विपक्षी नेताओं के द्वारा द्वारा लगातार उनपर हमला बोला जा रहा है।जिसमें सबसे पहले राजद के ही विधायक व आनंद मोहन के बड़े बेटे चेतन आनंद ने मनोज झा को बड़ी नसीहत डे डाली। वहीं अब इस जुबानी जंग में एक और ठाकुर नेता भी कूद गए हैं। साथ ही उन्हें चेतावनी भी दे दी है।
मोतिहारी पहुंचे जन अधिकार पार्टी के प्रदेश प्रधान महासचिव राणा अभिजीत सिंह ने भी मनोज झा पर जोरदार हमला बोला। जाप नेता श्री सिंह ने कहा कि मनोज झा जैसे नेता आरएसएस और भाजपा की गोदी में बैठकर महागठबंधन को कमजोर करने में लगे हैं। मनोज झा जैसे सांसद को यह पता नहीं है कि हम सब को साथ लेकर चलते हैं इतिहास में सबसे अधिक बलिदान ठाकुरों का है। राजद के सांसद मनोज झा और मंत्री महागठबंधन को बदनाम करने की कोशिश में लगे हुए हैं।
समाजवाद का चोला ओढ़ कर और समाजवाद के नाम पर यह बयान उनका दोगलापन के अलावा कुछ नहीं है।मनोज झा महागठबंधन के नेताओं को मूर्ख बनाने में लगे हुए हैं उनका भाषा और इरादे से ऐसा लग रहा है कि वह कहीं ना कहीं भाजपा के पक्ष में कम कर रहे हैं। महागठबंधन के नाम पर आरएसएस और भाजपा के गोदी में बैठकर काम करने वाले ऐसे नेताओं को हम सभी जल्द से जल्द महागठबंधन से बाहर करने का काम करेंगे।
बता दें कि राजद सांसद मनोज झा की ओर से संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर जारी बहस के दौरान सुनाई गई एक कविता को लेकर यह पूरा विवाद उठा है। इस कविता में उन्होंने ठाकुर शब्द का इस्तेमाल किया है।