- भाजपा की दिल्ली में जीत का जश्न भाजपाइयों ने मनाया
मोतिहारी / राजन द्विवेदी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। सांसद पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता को आप-दा से राहत मिल गई है। इसके लिए दिल्ली की जनता बधाई की पात्र है।

आप के नेता अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी पार्टी की ऐतिहासिक हार आप पार्टी के नेतृत्व की अक्षमता को दर्शाती है। वहाँ की सचेत जनता ने मूर्ख बनाने वाले आप के झूठे और लुभावन वादे को नकार दिया है। श्री सिंह ने कहा कि अब दिल्ली में विकास के रथ को गति प्रदान करने वाली ऐसी सरकार बनेगी जो ‘मोदी की गारंटी’ को धरातल पर उतारेगी और आम जनता का जीवन सहज बनायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज ने कहा कि दिल्ली की जनता और पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं जिन्होंने आप की फरेबी और मक्कार सत्ता को उखाड़ फेंका है।
दिल्ली की जीत पर हर्ष व्यक्त करने वालों में बिहार सरकार के मंत्री कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी विधायक पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, पिपरा विधायक श्यामबाबू यादव, गोविंदगंज विधायक सुनील मणि तिवारी,
पूर्व विधायक सचिन्द्र प्रसाद सिंह, उप महापौर डॉ० लालबाबू प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रकिशोर मिश्रा, राजेन्द्र गुप्ता एवं प्रकाश अस्थाना, प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा मोहिब्बुल हक, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मयंकेश्वर सिंह, जिला प्रभारी वरूण सिंह, जिला महामंत्री त्रय विवेकानंद पाण्डेय, योगेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला मंत्री विनोद कुशवाहा,
कोषाध्यक्ष कुमार विजय उर्फ टिंकू जी, कार्यालय मंत्री रवि रंजन उर्फ़ पप्पू पाण्डेय, जिला प्रवक्ता बसंत मिश्रा, सुधांशु रंजन एवं संजीव सिंह, मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद, सोशल मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, आईटी सेल प्रभारी ऋषभ झा, इन्द्रमणि कुमार अध्यक्ष युवा मोर्चा, अब्दुल कलाम अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा, मीना मिश्रा, डॉ० अतुल, डॉ० राकेश कुमार, प्रो० अरूण कुमार मिश्रा, राजीव शंकर वर्मा, अनिल वर्मा, राकेश गुप्ता, शामिल हैं।