चंपारण : फिरौती के लिए आदित्य अपहरण कांड का पुलिस ने पटाक्षेप किया, छापेमारी जारी

मोतिहारी

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी। तीन लाख फिरौती के लिए आदित्य राज अपहरण कांड का पुलिस ने पटाक्षेप करने में सफलता पाई है। इस संबंध में अरेराज डीएसपी ने कहा कि तीन लाख फिरौती के लिए आदित्य का अनुमंडल क्षेत्र स्थित मटियारिया से अपहरण किया गया था।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

अपहरणकर्ता आदित्य का अपहरण कर नेक्सोन कार से गायघाट देवी स्थान के पीछे नदी किनारे ले गए थे। अपहरण मामले में पकड़ा गया युवक बड़ाहरपुर के वीरेंद्र सिंह का पुत्र विवेक कुमार है। जबकि अपहरण कांड का मुख्य सरगना रघुनाथपुर बालगंगा के प्रमोद सिंह का पुत्र विकास कुमार है।

इनके गिरोह सदस्यों में उज्जैन लोहियार के करण कुमार व बड़ा हरपुर का छोटू कुमार सहित अन्य अपराधी शामिल हैं। डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अपहरणकर्ता विवेक को जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।