मोतिहारी / राजन द्विवेदी। पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली प्रखंड के पजियारवा पंचायत के परसाओना गाँव में “हर घर जन सुराज” अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिन्होंने जन सुराज के उद्देश्यों को मजबूत बनाने के लिए अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम में स्टेट कार्य समिति के प्रभारी रवीश मिश्रा, मोतिहारी प्रखंड अध्यक्ष राजेश मिश्रा, सुगौली के वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य प्रवक्ता चंद्रभानु सिंह तथा जन सुराज के संस्थापक सदस्य विवेक जायसवाल की उपस्थिति रही। इनके मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों ने इस अभियान को और प्रभावशाली बनाया।
इसके अलावा, इस अभियान में 50 से 60 जन सुराज समर्थकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जिनकी उपस्थिति एवं समर्पण से यह आयोजन सफल हुआ। आप सभी के अथक परिश्रम और समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता से ही “हर घर जन सुराज” का लक्ष्य पूर्ण हो सकेगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से हमने यह संकल्प लिया कि हम जन सुराज के विचारों को प्रत्येक घर तक पहुंचाएंगे और बिहार में सुशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विकास को प्राथमिकता देंगे।
इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों, समर्थकों एवं ग्रामवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आशा है कि आप आगे भी इसी ऊर्जा और संकल्प के साथ इस अभियान को मजबूती प्रदान करते रहेंगे। यह जानकारी जनसुराज पार्टी के सुगौली प्रखंड अध्यक्ष आदित्य कुमार मिश्रा ने दी।