मोतिहारी / राजन द्विवेदी। जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य सिर्फ सरकार बनाना नहीं, बल्कि बिहार में व्यवस्था परिवर्तन लाना है। भारती ने कहा कि पिछले 40 साल से बिहार की जनता को राजनीतिक दलों द्वारा धोखा दिया जा रहा है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
उन्होंने राज्य के विकास पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार आज भी 40 साल पहले वाली स्थिति में है।प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी पार्टी का विरोध नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने राजद, जदयू और बीजेपी पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया।
भारती ने कहा कि सरकार बनने पर जश्न नहीं मनाएंगे। उनके अनुसार, असली खुशी तब होगी जब अंचल कार्यालय में बिना रिश्वत के काम होगा। जब पीएचसी में मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। जब जनता को बिना रुकावट के उनके अधिकार मिलेंगे। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।