Rajan Dwivedi: जन अधिकार पार्टी की लोकतांत्रिक सदस्यता अभियान की शुरुआत ढाका विधानसभा क्षेत्र के भेलवा गांधी सर्किट से भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जयंती के अवसर पर पूर्व प्रत्याशी ढाका विधानसभा राणा अभिजीत सिंह चौहान ने किया। इस अभियान में सबसे पहला सदस्य अभिजीत सिंह ने मलिक समाज के व्यक्ति को सदस्य बनाकर इसकी शुरुआत की। साथ ही दूसरा सदस्य उन्होंने एक ब्राह्मण परिवार के व्यक्ति को बनाया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष ने जन अधिकार पार्टी की सदस्यता ली।

जन अधिकार पार्टी के द्वारा सदस्यता रद्द को भी हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। बताया कि अगले 38 दिनों तक सभी पंचायतों सभी गांव में जाकर सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व प्रत्याशी अभिजीत सिंह ने गांधी जी को माला पहनाकर एवं चाचा नेहरू के तस्वीर पर पुष्प चढ़ा कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व विधानसभा प्रभारी पवन सिंह के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू यादव, मोहन यादव, चुन्नू सिंह, नरेश राम, सुरेंद्र राम जगत पासवान, मौजे लाल प्रसाद, विकास कुमार, आनंद राज, भैरव पासवान, जगदीश महतो मनोज कुशवाहा आमोद राम मौजूद थे।