- प्रमंडल स्तरीय सेवादल का प्रशिक्षण तीसरे दिन संपन्न, सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी सेवक हुए शामिल…
मोतिहारी/राजन द्विवेदी। शहर के लक्ष्मी नारायण दुबे कॉलेज में बिहार प्रदेश कॉग्रेस सेवादल का प्रमंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आज तीसरे दिन उत्साह भरे माहौल में संपन्न हो गया।
प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित हुए शिविर के शिविराधिपती सह बिहार प्रभारी मो० अफरोज खान ने चुनाव प्रबंधन एवं कांग्रेस की विचारधारा विषय पर प्रकाश डालते हुए लोगों को प्रशिक्षित किया। कहा कि कांग्रेस सेवादल कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी है। हम सबों को मिलकर सेवादल को मजबूत करना है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्वी चंपारण कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय ऊर्फ गप्पू राय ने कहा कि कांग्रेस में सेवादल की पहचान फौजी अनुशासन और जज्बे के रूप में है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व० राजीव गांधी भी सेवादल के माध्यम से कांग्रेस में शामिल हुए थे। उन्होंने सेवादल की एक घटना पर चर्चा करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू जी भी सेवादल का प्रशिक्षण लिए थे। बात 1959 की है। नासिक आंदोलन में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को गेट पर रोक दिया गया।
तब गेट पर सुरक्षा की जिम्मेदारी लिए कमलाकर शर्मा से नेहरू जी पूछे कि क्या तुम मुझे नहीं जानते?
कमलाकर शर्मा ने कहा कि मैं आपको बखुबी जानता हूं। आप देश के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन, आपको उचित बैच नहीं दिया गया है। ऐसे में आप अंदर नहीं जा सकते। नेहरू जी रूके और अपनी जेब से बैच निकाल कर लगायें उसके बाद उन्हें अंदर जाने दिया गया। सेवादल की पत्रिका ‘दल न्यूज’ में इस घटना का ज़िक्र है। वहीं कार्यक्रम के बाद सभी प्रशिक्षकों को जिलाध्यक्ष ई० श्री राय ने मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी प्रशिक्षकों को अंगवस्त्र के साथ प्रमाणपत्र सौंपा।
मौके पर हिमाचल से आये राष्ट्रीय प्रशिक्षक पवन चौधरी, रामपाल बघेल, राजीव काजु , पश्चिम चंपारण जिले के जिला अध्यक्ष भारत भूषण दूबे, पूर्वी चंपारण जिले के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शुक्ला, विजयशंकर पाण्डेय, टुन्नी सिंह, ऋषि सिंह, मुमताज अहमद, बालकृष्ण राम, रामफूल पंडित, मो० साहेब आलम, अखिलेश पासवान, अहमद अली, नयाज खां, रामजतन माझी एवं सभी प्रखंड अध्यक्ष सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।