Bettiah/awadhesh kumar sharma : विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) और बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष केदार पांडेय का निधन हो गया है। बिहार के कद्दावर वामपंथी नेता केदार पांडेय का निधन गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में हुआ। एमएलसी केदार पांडेय को हृदयाघात उपरांत गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनकी चिकित्सा के क्रम में सोमवार को मृत्यु हो गई। बिहार के शिक्षा जगत में केदार पांडेय का निधन को अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। वास्तव में केदार पांडेय बिहार में वाम दल के एक स्तंभ रहे हैं। वे मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया जिला निवासी रहे। इसके अतिरिक्त वे बिहार के विभिन्न अलग-अलग संस्थाओं में कार्य संपादित कर चुके हैं। शिक्षकों के हित के लिए, उन्होंने सड़क से सदन तक आवाज़ उठाने के लिए विख्यात रहे हैं। केदार नाथ पांडेय बिहार में शिक्षकहित के लिए काम करने वालों में सबसे बड़ी आवाज माने जाते रहे। उनके निधन पर विभिन्न दलों, संगठन और मंच से जुड़े लोगों ने अपनी संवेदना व्यक्त किया है।
उधर पश्चिम चम्पारण जिला मुख्यालय बेतिया स्थित भाकपा जिला कार्यालय में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चम्पारण ने केदारनाथ पाण्डेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य स्तरीय नेता, बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के बिहार प्रदेश के अध्यक्ष एवं विधान पार्षद केदारनाथ पाण्डेय की असामयिक मृत्यु हो गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पश्चिम चम्पारण के जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति ने शिक्षक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि बिहार शिक्षक आंदोलन के एक युग का अंत हो गया।
शोक व्यक्त करने वालों में जिला सचिव ओम प्रकाश क्रांति, प्रभारी जिला सचिव राधामोहन यादव, अशोक कुमार मिश्र, अहमद अली, बबलू दूबे, जवाहर प्रसाद, संजय सिंह, अंजारुल, गंगा वर्मा, सुबोध मुखिया, युवा नेता तारिक, एनडी तिवारी, ट्रेड यूनियन नेता अजय वर्मा, लालबाबु राम, दुखी राय, छात्र नेता लक्की, खलिक उज्जमा, गिरजा शंकर ठाकुर, एकबालजी पाण्डेय, ज्वाला कान्त दूबे, शिवजी राय, कृष्ण नन्दन सिंह, रवीन्द्र किशोर राय, राजीव रंजन झा, बाबूलाल चौरसिया, अब्दुल सतार, कैलाश दास, चंदन राव, शिक्षक नेता नवीन राय, ट्रेड यूनियन नेत्री वीणा देवी, सुमन वर्मा, बेनू देवी, साधना देवी, देवेन्द्र पाण्डेय मुख्य हैं।