मेष राशिफल (Aries)
आज का दिन आपके लिए उथल-पुथल भरा हो सकता है। जीवन में अनिश्चितता के चलते आत्मविश्वास की कमी महसूस हो सकती है। प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा से आप सभी मुश्किलों को पार करने में सक्षम होंगे। आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें और धन से जुड़े फैसले अभी टाल दें।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
वृषभ राशिफल (Taurus)
आज आपको अपने शिक्षक से महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी, लेकिन कुछ अनहोनी की आशंका भी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें और प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क बढ़ाएं।
मिथुन राशिफल (Gemini)
किसी भी ऐसी चीज में निवेश करने से बचें जिसमें जोखिम ज्यादा हो, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कृषि के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें और कोई भी बड़ा निर्णय सोच-समझकर लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी और जोखिम न लें। पुरानी व्याधि उठ सकती है और शोक समाचार मिल सकता है।
कर्क राशिफल (Cancer)
आज आपको बड़ों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और दिन में कुछ अच्छा घटित होगा जिससे मन आनंदित रहेगा। भूमि, भवन, दुकान या शोरूम आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे और यश प्राप्ति के योग हैं। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा और लाभ होगा।
सिंह राशिफल (Leo)
आपके दुश्मन छिपकर नुकसान पहुंचाने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे। आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे और आय में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं और प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है। यात्रा मनोरंजक रहेगी।
कन्या राशिफल (Virgo)
यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो आज आपकी खोज पर विराम लग सकता है क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी लेकिन सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें। स्थिति अनुकूल होगी लेकिन शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य को अनदेखा न करें और प्रसन्नता बनी रहेगी।
तुला राशिफल (Libra)
किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी। स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें और धैर्य रखें। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा और नौकरी में कार्यभार रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio)
आज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा। छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और सुख के साधन जुटेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी और अज्ञात भय सताएगा। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा और बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
धनु राशिफल (Sagittarius)
पड़ोसियों के साथ संबंध मजबूत होंगे और सभी मिलकर किसी कार्य को करने का विचार करेंगे। घर में भी धार्मिक अनुष्ठान होने के संकेत हैं। विवाद को बढ़ावा न दें और राजभय बना रहेगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें और कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें।
मकर राशिफल (Capricorn)
शरीर में ढीलापन रहेगा और किसी काम में मन नहीं लगेगा। दिन में सुस्ती छाई रहेगी लेकिन दोपहर में किसी काम को लेकर बाहर जाना होगा। नई योजना बनेगी और कार्यप्रणाली में सुधार होगा। काफी समय से अटके काम पूर्ण होने के योग हैं। मित्रों तथा परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
कुंभ राशिफल (Aquarius)
आज काम में स्थिरता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या काम आपके करियर को बेहतर दिशा दे सकता है। छात्रों के लिए आज का दिन मेहनत करने और नए विषयों को समझने के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, खासकर आंखों और सिरदर्द की समस्या हो सकती है। परिवार में किसी के साथ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से हल संभव है।
मीन राशिफल (Pisces)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने काम में रचनात्मकता दिखाएंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं और निवेश के लिए समय अनुकूल है। हालांकि, सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है, खासतौर पर खानपान पर ध्यान दें।