स्टेट डेस्क: UP चुनाव के बाद CM नीतीश कुमार बिहार में एक बार फिर घूम रहे हैं। अपने पुराने लोगों से मिल रहे हैं। संगठन में एक नई जान फूंक रहे हैं। इसके मतलब भी निकाले जा रहे हैं कि NDA में सब ठीक नहीं।
इस मुद्दे पर औरंगाबाद आए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, ‘यह लोकतंत्र है। सबको अपनी पार्टी को मजबूत करने का हक है। CM नीतीश कुमार अपनी पार्टी JDU को मजबूत कर रहे हैं और हम भाजपा को मजबूत कर रहे हैं। NDA में सब ठीक है। पूरे पांच साल तक सरकार चलेगी। सरकार पर कोई आंच नहीं आएगी।’