बिहार: जनता दरबार में CM नीतीश फिर से सुनेंगे फरियाद

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम 14 और 21 फरवरी को होगा। कैबिनेट सचिवालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। कोरोना संक्रमण को लेकर बिहार में लागू पाबंदियों के अंतर्गत जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया था, जिसे अब फिर से चालू किया गया है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

तीन जनवरी को इसके पहले जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम हुआ था। चार जनवरी से आदेश से इसे स्थगित किया गया था। छह फरवरी से पाबंदियों में ढील दी गई। अब इस कार्यक्रम को भी शुरू किया जा रहा है।

मार्च में विधानमंडल का सत्र चलेगा। मार्च के बाद के जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम के लिए अलग से फिर आदेश जारी किया जाएगा। जनता दरबार में सिर्फ कोविड टीका प्राप्त लोगों को ही प्रवेश मिलेगा।

मुख्यमंत्री की समाज सुधार यात्रा फिर से शुरू होगी। 22 फरवरी को भागलपुर, 23 को जमुई और 26 फरवरी को बेगूसराय में मुख्यमंत्री समाज सुधार यात्रा के क्रम में जाएंगे। इन तीनों जगहों पर सिर्फ जन-सभा का आयोजन होगा। समीक्षा बैठक नहीं की जाएगी। भागलपुर के साथ बांका, जमुई के साथ लखीसराय-शेखपुरा-मुंगेर तथा बेगूसराय के साथ खगड़िया की भी जन-सभा होगी।