बिहार: 11 फरवरी से आम लोगों के लिए खुल जाएगा मुंगेर ब्रिज, नितिन गडकरी-CM नीतीश करेंगे लोकार्पण

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: बेगूसराय और खगड़िया के लोगों को खतरनाक नाव यात्रा की मजबूरी से बहुत जल्‍द राहत मिलने वाली है। उनका वर्षों का इंतजार खत्‍म हो रहा है। बेगूसराय को जोड़ने वाली (मुंगेर ब्रिज) सड़क सह रेल पुल का लोकार्पण 11 फरवरी को होगा। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इसका लोकार्पण कर आम लोगों को समर्पित करेंगे।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बेगूसराय के साहबपुर कमाल और मुंगेर मंडल मुख्‍यालय के बीच गंगा नदी को पार करने के लिए साइकिलों और बाइकों से लदी नावें दिखना आम बात है। मुंगेर ब्रिज पर ट्रैफिक शुरू होने के बाद ये दृश्‍य कम ही दिखेंगे। दो जिलों को जोड़ने वाले इस पुल के लोकार्पण का लम्‍बे समय से इंतजार हो रहा था।

पटना से करीब 168 किलोमीटर दूर बना मुंगेर ब्रिज सड़क सह रेल पुल है। इसका निर्माण 2002 में तत्‍कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने शुरू कराया था। इसका नामकरण बिहार के पहले मुख्‍यमंत्री श्रीकृष्‍ण सिंह के नाम पर किया गया है। रेलवे के हिस्‍से वाले पुल का उद्धघाटन प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मार्च 2016 में किया था। 3.75 किलोमीटर के इस पुल के सड़क का हिस्‍सा डबल डेक में बना है। दोनों तरफ अप्रोच का निर्माण पूरा न होने के चलते इसे समय पर शुरू नहीं किया जा सका था। 

पुल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा था, तभी टोपो लैंड के मुआवजे की राशि के भुगतान के कारण यह परियोजना धीमी हो गई थी। राज्‍य सरकार द्वारा अक्‍टूबर 2021 में विशेष पैकेज के जरिये मुआवजे की राशि 57 करोड़ दी गई थी। इसके बाद इस रेल सह सड़क पुल के निर्माण की सभी बाधाएं दूर हो गईं।