स्टेट डेस्क: केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री पशुपति कुमार पारस स्थानीय प्राधिकार से विधान परिषद की सभी सीटों पर जीत का दावा किया है। पारस ने अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर सदर ब्लॉक में जाकर अपने मत का प्रयोग किया, वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रिंस राज ने समस्तीपुर में जाकर मतदान किया।
पारस ने कहा कि एनडीए सरकार के पहले कई सरकार बनी. लेकिन किसी भी मुख्यमंत्री ने गरीबों, दलितों और महिलाओं के बारे में नहीं सोचा। लेकिन एनडीए सरकार को सत्ता में आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले दलितों, अति पिछड़ों और महिलाओं को निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर दबे-कुचले लोगों को मुखिया, सरपंच प्रमुख और चेयरमैन बना कर राजनीति की मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया।
पारस ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार में अब शिक्षा, स्वास्थ्य केन्द्र, हॉस्पिटल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का जाल बिछाया गया, जिसके कारण उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का पलायन रुक गया। दूसरे प्रदेशों के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए बिहार आने लगे।