असोहा/उन्नाव/अशोक तिवारी : पुरवा बिधान सभा में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी उदयराज यादव के समर्थन में ब्राह्मण समाज खुलकर मैदान में आ गया है। इस परिप्रेक्ष्य में ब्राह्मणों ने आज सोमवार को एक ब्राह्मण समाज की बड़ी बैठक पुरवा में बाबा बिल्लेश्वर प्रांगड़ मे किया।
बैठक की अध्यक्षता पंडित छन्नूलाल त्रिवेदी ने किया। बैठक में उपस्थित सपा प्रत्याशी उदय राज यादव ने ब्राह्मणों को यकीन दिलाया कि,वह ब्राह्मणों के सम्मान पर अपने जीते जी आंच नहीं आने देंगे उन्होंने कहा कि,वह क्षेत्र से चार बार विधायक रहे है लेकिन मैंने कभी भी ब्राह्मणों के सम्मान पर ठेस नहीं आने दिया उन्होंने कहा कि,ब्राह्मण सम्मान चाहता है।
समारोह के आयोजक जय मूर्त्ति शर्मा ने कहा कि, उन्होने भाजपा को इसलिए छोड़ा कि पुरवा बिधायक अनिल सिंह ने क्षेत्र के ब्राह्मणों को चुन चुन कर परेशान करने का काम किया। समारोह में मौरावां चेयरमैन प्रतिनिधि तथा पूर्व चेयरमैन नीटू शुक्ला, के पड़री के छन्नूलाल त्रिवेदी, अशोक मिश्र, रोहित शुक्ला,सतीश त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल त्रिपाठी,लक्ष्मीकान्त मिश्रा सहित बड़ी तादाद में ब्राह्मण लोग उपस्थित रहे तथा सपा प्रत्याशी उदयराज यादव को जिताने की अपील किया।
यह भी पढ़े…