सेंट्रल डेस्क: मध्य प्रदेश में रामनवमी पर हुई हिसा तो फिलहाल ठंडी हो चुकी है लेकिन राज्य की सियासत गरमाई हुई है। राज्य में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर दिग्विजय सिंह और शिवराज सरकार आमने-सामने हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर उनके एक कथित विवादित ट्वीट को लेकर अबतक 4 केस दर्ज दो चुके हैं। इस बीच कांग्रेस नेता सिंह पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

google.com, pub-3161711413977012, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बता दें कि रामनवमी पर मध्य प्रदेश के खरगोन में हुई हिंसा पर ट्वीट करने के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ होशंगाबाद में FIR दर्ज की गई है। अबतक उनपर कुल 4 केस दर्ज हो चुके हैं। अब इसपर दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्रेम सद्भाव फैलाने पर जितनी भी FIR होगी मंजूर है।