Kanpur, Beforeprint : आगामी 6 नवंबर से प्रारंभ होने वाले पखवाड़े में विश्व हिंदू परिषद् देश के डेढ़ लाख गांवों तक पहुंच कर एक करोड़ से अधिक हिन्दूओं को जोड़ेगा। विहिप के केन्द्रीय सहमन्त्री एवं अखिल भारतीय प्रचार प्रसार प्रमुख श्री विजय शंकर तिवारी ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद को कार्य करते हुए 58 वर्ष हो गए, जिसमें कई आंदोलन, अभियान तथा सृजनात्मक कार्य हमने हाथ में लिए। सन 1984 में श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण आंदोलन आरम्भ किया, आज अयोध्याजी में भव्य मन्दिर का निर्माण हो रहा है, ऐसे ही रामसेतु , धारा 370 तथा 35A आदि विषयों पर भी हमने हिन्दू समाज की भागीदारी एवं सहयोग से सफलता अर्जित की।
![Advertisment](https://www.beforeprint.in/wp-content/uploads/2025/01/beforePrint_Ad_03012025.jpg)
आज से 10 वर्ष पूर्व तक लव जिहाद मानने के लिए लोग तैयार नहीं थे आज सरकारों ने धर्मांतरण पर कानून बना दिए, गौ सुरक्षा तथा गौ संवर्धन के लिए अनेकों कार्य प्रारंभ किए गए पंचगव्य से औषधियां बनाई जो काफी प्रचलित हुई, वेदों पर वैज्ञानिक तथा शास्त्रीय अध्ययन के लिए संस्थान स्थापित किए गए। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद् की स्थापना के साठ वर्ष पूर्ण हो जायेंगे, इस हीरक जयन्ती के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु 6 नवंबर से 20 नवंबर तक हम समाज के हर जाति मत पंथ संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे।
अभियान में विशेष वर्ग के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा। इसके अन्तर्गत शिक्षाविदों, डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि प्रतिभाओं को सभी तरह के सेलेब्रिटी को भी जोड़ेंगे। विजय शंकर तिवारी ने कहा कि हितचिंतक अभियान की टोलियों का लक्ष्य भारत के डेढ़ लाख गांवों तक जाकर एक करोड़ हितचिंतक बनाने का है। इसके अंतर्गत लोगों को विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी जाएगी। घर वापसी के अभियान में और तेजी आये।
साथ ही हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जन सेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक वंचित समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा तथा गौपालन, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना भी अभियान का उद्देश्य है। विश्व हिंदू परिषद मतांतरण और लव जेहाद रोकने और घर वापसी के लिए किस तरह कटिबद्ध है, यह जानकारी भी अभियान के अंतर्गत दी जाएगी।
विहिप की सक्रियता का ही परिणाम है, कि कानपुर के परेड में जब हजारों नमाजियों ने चंद्रेश्वर हाते पर हमला किया तो हिंदुओं ने उनका सफलतापूर्वक प्रतिकार किया। कानपुर प्रान्त के फतेहपुर जिले में वर्ल्ड विजन संस्था द्वारा धोखे से भोले भाले हिंदूओं को मतान्तरित किया जा रहा था विश्व हिंदू परिषद की सक्रियता से ही ईसाई मिशनरी के 67 लोग जेल भेजे गए। हिंदू समाज के जागरण से ही फतेहपुर एवं कानपुर में हिंदू विरोधियों का प्रतिकार हुआ। कानपुर प्रान्त के 6 हजार गाँवों से 6 लाख लोगों को हितचिंतक बनाने का लक्ष्य है। तिवारी ने ये भी कहा कि हिन्दूसमाज पर हो रहे प्रहारों का प्रतिकार आवश्यक है, यह कार्य संगठित समाजिक शक्ति के साथ ही सम्भव हो सकेगा।
यह भी पढ़े..