अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तीकरण के लिए बिहार सरकार ने चलाई हैं ये योजनाएं

ट्रेंडिंग

स्टेट डेस्क: 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। सूबे की आधी आबादी के सशक्तिकरण के लिए बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं।

पहली बार सरकार बनने पर सीएम नीतीश ने बालिका साइकिल योजना की शुरुआत कर बेटियों के लिए न सिर्फ घर से स्कूल तक की दूरी तय करना आसान बनाया बल्कि उसे समाज की पुरातन सोच से पार जाकर अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए पंख दे दिये। ऐसे में हम आपको बताते है कि बिहार में महिलाओं के लिए कौन-कौन सी योजनाएं हैं जिनका आप लाभ उठा सकती हैं। 

बिहार सरकार द्वारा लड़कियों की उच्च शिक्षा को प्रोत्साहित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कन्या उत्थान योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि के तौर पर 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। आवेदक बिहार की निवासी और अविवाहित होनी चाहिए। इंटरमीडिएट पास करने वाली लड़कियों को 25 हजार और ग्रेजुएट करने वाली लड़कियों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।